CG News : मुठभेड़ में महिला माओवादी कमांडर रूपी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

कांकेर | छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। छोटेबेठिया–परतापुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगलों में पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला माओवादी कमांडर को मार गिराया गया।

पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के अनुसार, माचपल्ली–आरामझोरा–हिडूर क्षेत्र के जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान माचपल्ली इलाके में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई।

मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने एक महिला माओवादी का शव बरामद किया, जिसकी पहचान एसीएम (ACM) कमांडर ‘रूपी’ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रूपी, डीकेएसजेडसी सदस्य विजय रेड्डी की पत्नी थी, जो वर्ष 2025 में मानपुर–मोहला क्षेत्र में मुठभेड़ में मारा गया था।

पुलिस के मुताबिक, रूपी बस्तर क्षेत्र में सक्रिय अंतिम तेलुगू माओवादी कैडर थी। मौके से एक पिस्टल, गोला-बारूद और अन्य नक्सली सामग्री भी बरामद की गई है। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा सघन सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि अन्य माओवादी कैडरों की तलाश की जा सके।

वहीं, बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टलिंगम ने माओवादियों से अपील करते हुए कहा है कि शासन लगातार आत्मसमर्पण और पुनर्वास का अवसर दे रहा है। उन्होंने कहा कि कई माओवादी मुख्यधारा में लौट चुके हैं, लेकिन जो अब भी हिंसा का रास्ता अपना रहे हैं, उनका अंत इसी तरह हो रहा है। आईजी ने शेष माओवादी कैडरों से अपील की कि वे जल्द से जल्द आत्मसमर्पण कर शांतिपूर्ण जीवन की ओर लौटें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...