शातिर ठगों से सावधान: RTO चालान के नाम पर युवक से 7.42 लाख की ठगी, एपीके फाइल भेजकर हैक किया मोबाइल, फिर निकाले पैसे

रायपुर। राजधानी रायुपर में फर्जी आरटीओ चालान के नाम पर युवक से 7.42 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने फर्जी ई-चालान के नाम पर एपीके फाइल भेजी और युवक का मोबाइल हैक कर उसके खाते से 7.42 लाख रुपए निकाल लिए। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक का नाम रोहित पाल है, जो कि आरडीए कॉलोनी का रहने वाला है। 10 से 16 अप्रैल के बीच रोहित को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को आरटीओ से जुड़ा अधिकारी बताया और लंबित चालान का हवाला दिया।

इसके बाद जुर्माना भरने के लिए उसके मोबाइल पर एक APK फाइल भेजी गई। APK फाइल डाउनलोड कर भुगतान करने के लिए कहा। जैसे ही रोहित ने APK फाइल डाउनलोड की, उसके मोबाइल का एक्सेस साइबर ठगों के हाथ में चला गया। इसके बाद कुछ ही देर में उसके बैंक खाते से 7,42,209 रुपए ट्रांसफर कर लिए गए। शुरुआत में उसे इस धोखाधड़ी का पता नहीं चल सका।

ट्रांजेक्शन मैसेज आने पर हुआ ठगी का एहसास

पीड़ित को अगले दिन बैंक से ट्रांजैक्शन का मैसेज मिलने पर ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पवित्र पाल ने मामले में आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत केस दर्ज कराया है। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है। कॉल डिटेल्स, बैंक ट्रांजैक्शन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...