शातिर ठगों से सावधान: 10वीं बोर्ड रिजल्ट से पहले साइबर ठग सक्रिय, पास कराने के नाम पर परिजनों को मांग रहे पैसे

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट से पहले ही साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं. गरियाबंद जिले में ठगों ने पालकों और छात्रों को निशाना बनाकर ठगी का नया तरीका अपनाया है. खुद को बोर्ड या शिक्षा विभाग का अधिकारी बताकर फोन कॉल किए जा रहे हैं और बच्चों को फेल होने का डर दिखाकर पास कराने के बदले पैसे मांगे जा रहे हैं.

ये मामला गरियाबंद के फिंगेश्वर सामने आया है. जहां 10वीं बोर्ड परीक्षा में पास करने पालको के पास फर्जी कॉल आ रहे है. बार-बार कॉल से परेशान हो चुके चेतन निलमर्लकर ने बताया कि लगातार अनजान नंबर से कॉल आ रहा है, जो बोर्ड ऑफिस का अधिकारी बन कर मेरी बेटी को 2 विषय मे फैल बता कर पास करने के लिए 2500 से 5000 रूप की मांग रहे है.

साइबर ठग APK, क्यूआर कोड, फोटो भेज कर रहे है, मोबाईल को हैक करने की कोशिश कर रहे है. रिजल्ट को लेकर छात्र-पालक दोनों चिंतित रहते है, जिसका फायदा उठाने ठगों ने नया पैतरा अपनाया है. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने भी अपील करते हुए, जागरूकता को इसका सबसे बड़ा हथियार बताया है. पुलिस लगातार अपील करने में जुट गई है, ताकि कोई भी झांसे में न आ सके.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव की महक का भारतीय U-19 महिला टीम में...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला टीम में हुआ है. इतना ही नहीं, उन्हें टीम का...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

Durg News : खदान में डूबने से मासूम बच्चे...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने जब...

भाजपा को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा...

दंतेवाड़ा। बस्तर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड के फूलपाड़ में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा...