CG News : जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षक से मारपीट, सुरक्षा पर उठे सवाल

बिलासपुर। जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोघरा में जनगणना ड्यूटी के दौरान एक शासकीय शिक्षक के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। घटना ने सरकारी कार्य में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, शासकीय शिक्षक नेतराम पैकरा जनगणना कार्य के तहत गांव में अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने उनसे “यहां क्या कर रहे हो” कहते हुए विवाद शुरू कर दिया। शिक्षक द्वारा जनगणना ड्यूटी की जानकारी देने के बावजूद आरोपी शांत नहीं हुआ और उनके साथ अभद्रता करने लगा।

आरोपी ने शिक्षक का आईडी कार्ड और शर्ट तक फाड़ दी। मामला यहीं नहीं रुका, बल्कि पंचायत भवन में भी आरोपी ने दोबारा शिक्षक के साथ मारपीट की। सरपंच के सामने ही आरोपी ने शिक्षक का कॉलर पकड़कर उन्हें धमकी दी। स्थिति को बिगड़ता देख ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने शिक्षक का चुराघाट तक पीछा भी किया, जिससे शिक्षक काफी भयभीत हो गए। पीड़ित शिक्षक ने बिल्हा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...