पीएम मोदी की अपील का असर : कथावाचक युवराज पांडेय ने दिया देशभक्ति का संदेश, नेताओं से की काफिलों में कटौती करने की अपील

गरियाबंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर अब धार्मिक आयोजनों में भी देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित युवराज पांडेय ने अपने गृह जिले गरियाबंद के देवभोग में आयोजित भागवत महापुराण कथा से पहले देशभक्ति और सादगी का संदेश दिया है।

दरअसल, कथा स्थल पहुंचने से पहले निकलने वाली यात्रा में पहले बड़ी संख्या में वाहनों का लंबा काफिला और भक्तों की भीड़ नजर आती थी। लेकिन इस बार पंडित युवराज पांडेय ने अपने अनुयायियों से दिखावे और अनावश्यक वाहन उपयोग से बचने की अपील की। उन्होंने बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए थे कि यात्रा में पैदल शामिल हों या जरूरत पड़ने पर ही बाइक का उपयोग करें।

उनकी अपील का असर आयोजन में साफ दिखाई दिया, जहां पहले की तुलना में वाहनों की संख्या काफी कम नजर आई। कथा वाचक युवराज पांडेय ने कहा कि देशहित और आने वाले संभावित संकटों को देखते हुए ईंधन और संसाधनों की बचत जरूरी है। उन्होंने सरकार और जनप्रतिनिधियों से भी अपने काफिलों में कटौती करने की अपील की।

पंडित युवराज पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के संदेश को आत्मसात करते हुए सभी को सादगी अपनानी चाहिए और अनावश्यक दिखावे से बचना चाहिए। धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश देने की यह पहल अब चर्चा का विषय बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...