शहर से हटेंगे अवैध होर्डिंग्स: राजस्व विभाग सलाहकार समिति की बैठक में सदस्यों ने दिए सुझाव, चेयरमैन सीजू ने अधिकारियों से की चर्चा

भिलाई। आज राजस्व सलाहकार समिति की बैठक आहूत की गई। जिसमें समिति के प्रभारी सीजू एन्थोनी, सदस्यगण अभय कुमार सोनी, सुरेश वर्मा, सुजाता, राजेश चौधरी, गिरिजा बंछोर, वीणा चन्द्राकर, एम.लक्ष्मी गोपाल, सचिव एवं राजस्व अधिकारी एनआर रत्नेश सहायक अभियंता अनिल सिंह, अधीक्षक सम्पत्तिकर बीएल असाटी, लिपिक नहकर यादव एवं देवराज सिंह राजपूत उपस्थित थे।

बैठक में शहर के सौन्दर्यीकरण को दृष्टिगत् रखते हुए पुराने होर्डिंग्स की जगह यूनीपोल लगाने हेतु विषय पर चर्चा की गई। सीजू एन्थोनी प्रभारी एवं सदस्यों द्वारा सर्वप्रथम शहर में वर्तमान में अवैध रुप से लगे होर्डिंग्स जो कि समयावधि पूर्ण होने उपरान्त भी लगे हुए है को तत्काल हटाने हेतु जोन आयुक्त को अंतिम नोटिस जारी करने कहा गया।

इसके पश्चात् यूनीपोल हेतु पूर्व निर्धारित नियम शर्तों में संशोधन करते हुए पुनः निविदा हेतु महापौर परिषद् की बैठक में रखने हेतु निर्णय लिया गया। यूनीपोल के स्थल चयन एवं स्पेसिलिटी हेतु जोन स्तर पर अधीक्षण अभियंता की अध्यक्षता में एक समिति गठन की अनुसंशा की गई है। जिसमें सदस्य के रुप में जोन के कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता एवं राजस्व प्रभारी को शामिल किए जाने पर विचार हुआ एवं बजट हेतु आय व्यय पत्रक पर भी चर्चा की गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...