छत्तीसगढ़ भाजपा की नई कोर कमेटी घोषित, अरुण साव, विजय शर्मा, ओपी चौधरी को मिली जगह, कई दिग्गज बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में बड़ा रणनीतिक बदलाव देखने को मिला है। पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश की नई कोर कमेटी का गठन कर दिया है। नई टीम में संगठन और सरकार दोनों के प्रमुख चेहरों को शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि इस सूची को राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद अंतिम रूप दिया गया।

प्रदेश भाजपा की इस अहम निर्णय लेने वाली समिति में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के साथ वित्त मंत्री ओपी चौधरी को भी शामिल किया गया है।

इसके अलावा संगठनात्मक अनुभव रखने वाले नेताओं को भी कोर ग्रुप में जिम्मेदारी दी गई है। इनमें क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश महामंत्री पवन साय, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, वरिष्ठ नेता लता उसेंडी, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा और डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी शामिल हैं।

कई बड़े नेताओं को नहीं मिली जगह

नई सूची में कई वरिष्ठ नेताओं को इस बार कोर कमेटी से बाहर रखा गया है। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री रामविचार नेताम और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल को नई कोर कमेटी में स्थान नहीं मिला है। राजनीतिक गलियारों में इसे भाजपा संगठन के भीतर नई रणनीति, नेतृत्व संतुलन और पीढ़ीगत बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

बताया जा रहा कि बैठक में पार्टी की आगामी कार्ययोजना, संगठन विस्तार, भविष्य के कार्यक्रमों और आने वाले राजनीतिक अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही कार्यसमिति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी रणनीति तैयार की गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...