BSP के स्कूलों में एडमिशन के लिए सुनहरा मौका: BPL परिवार के बच्चों को मिलेगा दाखिला…देखिए डिटेल

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त सहयोग से संचालित भिलाई इस्पात विकास विद्यालय, सेक्टर-6 तथा भिलाई इस्पात विकास विद्यालय, सेक्टर-11 के कक्षा-1 में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है। इसमें बी.पी.एल. कार्डधारी (सर्वे वर्ष 2007-2008) एवं अंत्योदय कार्ड सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 की जारी सूची में शामिल बालक-बालिकाओं के लिए प्रवेश की पात्रता होगी।

इसकी पंजीयन कि अंतिम तिथि 10 फरवरी 2022 से बढ़ाकर 16 फरवरी 2022 कर दी गयी है। पालकगण अवकाश के दिनों को छोड़कर भिलाई इस्पात विकास विद्यालय, सेक्टर-6 में प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक तथा भिलाई इस्पात विकास विद्यालय सेक्टर-11 में प्रातः 9 बजे दोपहर 1 बजे तक संपर्क कर सकते हैं जिसके तहत अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2017 तक जन्म लेने वाले बालक-बालिकायें प्रवेश ले सकते है।

भिलाई इस्पात विकास विद्यालय सेक्टर-6 (बीआईवीवी-6) में प्रवेश के लिये आबंटित क्षेत्रों में सेक्टर- 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, मरोदा, रुआबांधा, रिसाली, अस्पताल सेक्टर एवं हुडको सेक्टर शामिल है। इसी प्रकार भिलाई इस्पात विकास विद्यालय सेक्टर-11 (बीआईवीवी-11) में प्रवेश के लिये आबंटित क्षेत्र में स्कूल के आसपास के 1 कि.मी. तक के परिक्षेत्र शामिल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...

बिलासपुर में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर सवाल : 7,794...

बिलासपुर। नगर निगम के सकरी जोन में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। वार्ड क्रमांक-4 गोकुल नगर के तीन...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...