CG में 56 गांवों के सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, सभी धरने पर बैठे, चक्काजाम की दी चेतावनी, जानिए क्या है मांगें…

कांकेर। अंतागढ़ ब्लॉक के 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच अब सड़कों पर उतर आए हैं. पंचायतों में फंड की कमी, महीनों से मानदेय नहीं मिलने और विकास कार्य पूरी तरह ठप होने से नाराज़ सरपंच संघ ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है. वहीं सभी ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है.

सरपंचों ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीते एक साल से पंचायतों में कोई भी नया विकास कार्य स्वीकृत नहीं किया गया है, जिसके चलते गांवों में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य पूरी तरह ठप पड़े हुए हैं. पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि लगातार मांग और पत्राचार के बावजूद प्रशासन द्वारा इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई.

सरपंचों ने कहा कि पंचायतों में विकास कार्य नहीं होने से ग्रामीणों में भी भारी नाराजगी है और जनप्रतिनिधियों को जवाब देना मुश्किल हो रहा है. इसी के विरोध में सभी 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने एकजुट होकर सामूहिक इस्तीफा सौंपने का निर्णय लिया. इस दौरान सरपंचों ने प्रशासन से जल्द पंचायतों में विकास कार्य स्वीकृत करने तथा लंबित योजनाओं को शुरू कराने की मांग की है. वहीं सामूहिक इस्तीफे की घटना के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...