CG News : पति की मौत का सदमा नहीं सह पाई पत्नी, दो दिन बाद लगा ली फांसी

बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोपालपुर से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां पति की मौत का गहरा सदमा पत्नी सहन नहीं कर पाई और दो दिन बाद उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक ही परिवार में लगातार दो दिनों के भीतर हुई दो मौतों से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। घटना के बाद परिवार के सदस्य गहरे सदमे में हैं, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार ग्राम गोपालपुर निवासी रामनारायण केंवट का विवाह करीब चार वर्ष पहले सुनीता बाई केंवट से हुआ था। दोनों पति-पत्नी सामान्य लेकिन खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे थे। परिवार की जिंदगी अचानक उस समय बिखर गई जब 17 मई को रामनारायण घर में टुल्लू पंप चालू करने के दौरान करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

युवक की अचानक हुई मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया था। सबसे ज्यादा असर उनकी पत्नी सुनीता पर पड़ा। स्वजन के मुताबिक पति की मौत के बाद से ही सुनीता गहरे सदमे में थी। वह लगातार गुमसुम रहने लगी थी और परिवार के लोगों से भी कम बातचीत कर रही थी। घर के लोग उसे संभालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पति को खोने का दर्द वह सहन नहीं कर पा रही थी। मंगलवार देर रात सुनीता ने घर के कमरे में सीलिंग फैन से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। देर रात जब परिवार के लोगों की नजर उस पर पड़ी तो वह फंदे पर झूल रही थी। आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी बुधवार सुबह पचपेड़ी पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या की वजह पति की मौत के बाद उत्पन्न मानसिक आघात को मान रही है।

गांव वालों के मुताबिक रविवार को रामनारायण की अर्थी उठी थी और अभी परिवार उस दुख से उबर भी नहीं पाया था कि मंगलवार रात बहू की मौत की खबर ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद जब सुनीता का शव गांव पहुंचा तो बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...