सरपंच निकला बुजुर्ग की हत्या का मास्टरमाइंड, चार आरोपी गिरफ्तार, जानिए वारदात की वजह…

कांकेर। जिले के नरहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हल्बा चौकी पुलिस ने आठ माह पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए गांव की सरपंच समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक जमीन बिक्री से मिली रकम हड़पने बुजुर्ग को जहर देकर मौत के घाट उतारा गया था। मामले में गांव का सरपंच मास्टरमाइंड निकला है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम झुमरपाली निवासी मिलन पटेल (75) की 29 जुलाई 2025 को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। बताया गया था कि उन्होंने जहर सेवन किया था। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मृतक की पुत्री मंगली बाई ने बताया कि उसके पिता ने जमीन बिक्री की बड़ी रकम गांव की सरपंच के घर रखा था। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की।

विवेचना में पता चला कि मिलन पटेल ने अपनी जमीन करीब 16 लाख 50 हजार रुपये में बेची थी। इस रकम पर गांव के सरपंच कंशराम नेताम, सोनाराम सिन्हा और बिहारी लाल शोरी की नजर थी। आरोपियों ने मृतक को कम रकम देकर बाकी राशि हड़पने की योजना बनाई थी।

एडिशनल एसपी योगेश साहू ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सरपंच कंशराम नेताम ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर मिलन पटेल की हत्या की साजिश रची। 27 जुलाई 2025 को आरोपियों ने मिलन पटेल को सरपंच के घर बुलाया और शराब में जहर मिलाकर उसे पिला दिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अगले दिन उनकी मौत हो गई। मामले में सरपंच सरपंच कंशराम नेताम, वतन पटेल, सोनाराम सिन्हा और बिहारी लाल शोरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना अभी जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा...

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...

रायपुर के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में सांसदों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव का मामला लगातार गहराता जा रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग...