CG News : प्रधान आरक्षक निलंबित, रिश्वत मांगने का वीडियो हुआ था वायरल

बिलासपुर। रिश्वत मांगने के आरोप में सरकंडा थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक शोभित केवर्त को निलंबित कर दिया गया है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने एसएसपी रजनेश सिंह ने कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक पर एक प्रकरण में आरोपियों को छोड़ने के एवज में रिश्वत मांग रहा था। पीड़ित परिजन प्रधान आरक्षक को रिश्वत नहीं देना चाहते थे, इसलिए उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए बातचीत के दौरान अपने मोबाइल से इस पूरी काली करतूत का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और उसे इंटरनेट पर वायरल कर दिया। वीडियो के सामने आते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाया और आरोपी प्रधान आरक्षक शोभित कैवर्त्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

SSP ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस घटना ने शहर के थानों की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि आम जनता के बीच यह शिकायतें अब आम हो चुकी है कि थानों में अपराधियों को छोड़ने, मुचलके पर रिहा करने और कोर्ट में चालान पेश करने के नाम पर पीड़ितों को परेशान कर अवैध वसूली की जा रही है।

चौंकाने वाली बात यह भी है कि इस ‘वसूली और सेटिंग’ के खेल को अंजाम देने के लिए थानों में बकायदा कुछ विशेष सिपाहियों को लगाया गया है, जिनसे थाने का कोई भी अन्य शासकीय काम न लेकर उन्हें सिर्फ और सिर्फ लेन-देन के काम में ही व्यस्त रखा जाता है, जिसके चलते अब इस पूरे सिंडिकेट पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सल अभियान का असर : 13 लाख के इनामी...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच सुरक्षा बलों को एक और सफलता मिली है। ओडिशा में...

जंगल में माओवादियों की छिपी दौलत का खुलासा :...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बीजापुर जिले के भैरमगढ़ क्षेत्र...

पेंड्रावन जलाशय को लेकर सियासत तेज : भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पेंड्रावन-बंगोली जलाशय क्षेत्र में खनन की अनुमति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस...

धान खरीदी केंद्र शिफ्ट करने पर भड़के किसान :...

अभनपुर। धान खरीदी सीजन की शुरुआत के साथ ही रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र में खरीदी केंद्र के स्थानांतरण को लेकर विवाद खड़ा हो...