सालों बाद एक मंच पर दिखी ‘जय-वीरू’ की जोड़ी, भूपेश और टीएस बाबा ने 2028 में कांग्रेस की सरकार बनाने का किया दावा

सूरजपुर। भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव एक बार फिर साथ नजर आए। सूरजपुर जिले के विश्रामपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं की कैमिस्ट्री चर्चा का विषय बन गई। कार्यक्रम में टीएस सिंहदेव खुद गाड़ी चलाते दिखाई दिए, जबकि बगल की सीट पर भूपेश बघेल बैठे नजर आए। इस दृश्य के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया।

मंच से संबोधन के दौरान भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव दोनों ने विश्रामपुर पुलिस और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने कहा कि “आज हम लोग एक मंच पर साथ हैं तो इसकी वजह यहां का प्रशासन और पुलिस है।”

कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने आपसी रिश्तों को लेकर भी बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “पहले भी हम एक थे, आज भी एक हैं और आगे भी एक ही रहेंगे।” साथ ही उन्होंने उन चर्चाओं को भी खारिज किया जिनमें दोनों नेताओं के बीच मतभेद की बातें सामने आती रही हैं।

टीएस सिंहदेव और भूपेश बघेल ने कहा कि कुछ लोग और मीडिया लगातार दोनों नेताओं के बीच दूरी दिखाने की कोशिश करते हैं, जबकि वास्तविकता में ऐसा कुछ नहीं है। दोनों नेताओं ने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस 2028 के चुनाव में मिलकर काम करेगी, चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी।

कार्यक्रम में दोनों नेताओं की मौजूदगी और मंच से दिए गए संदेश के बाद राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं। कांग्रेस के भीतर लंबे समय बाद इस तरह की एकजुटता देखने को मिली है। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की राजनीति में ‘जय-वीरू’ की यह जोड़ी फिर सक्रिय भूमिका में दिखाई दे सकती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा...

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...

रायपुर के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में सांसदों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव का मामला लगातार गहराता जा रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग...