भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो समेत 10 लोगों पर FIR, नायब तहसीलदार के साथ मारपीट का आरोप

अंबिकापुर। सीतापुर से बीजेपी विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर नायब तहसीलदार तुषार मानिक की पिटाई का आरोप लगा है. नायब तहसीलदार के आवेदन पर पुलिस ने विधायक राम कुमार टोप्पो समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज की है.

नायब तहसीलदार तुषार मानिक का आरोप है कि उसकी पिटाई विधायक के समर्थकों और खुद उनके द्वारा की गई. पिटाई में उनकी शर्ट तक फट गई. पीड़ित नायब तहसीलदार ने मीडिया के सामने अपने चोट के निशान भी दिखाए. जिस वक्त नायब तहसीलदार तुषार मानिक की पिटाई की गई, उस वक्त मौके पर एसडीएम फागेश सिन्हा भी मौजूद थे. एसडीएम ने तुषार मानिक को बचाने की हर संभव कोशिश की लेकिन आरोप है कि विधायक समर्थकों ने उनको वहां से दूर हटा दिया. बाद में नायब तहसीलदार और एसडीम दोनों उसी हालत में अपनी शिकायत लेकर कलेक्टर अजीत वसंत से मिलने पहुंचे.

सीतापुर विधायक की बहन का आरोप

इस मामले में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की बड़ी बहन कोटछाल निवासी सीमा धनकी ने नायब तहसीलदार पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया है. दोनों तरफ की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. अब आगे की कार्रवाई का इंतजार दोनों पक्षों को है.

सामूहिक हड़ताल की चेतावनी

वहीं छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने कलेक्टर को पत्र सौंपकर सीतापुर विधायक और उनके समर्थकों द्वारा नायब तहसीलदार से किए गए अभद्र व्यवहार और मारपीट की कड़ी निन्दा करते हुए उचित एवं न्यायसंगत कार्रवाई की मांग की है. उचित कार्रवाई नहीं होने पर संघ की ओर से सामूहिक हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी गई है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...