दुर्ग DEO बघेल समेत 19 अधिकारियों का तबादला: जायसवाल संभालेंगे एजुकेशन हब दुर्ग, राजनांदगांव समेत इन जिलों के बदले गए शिक्षा अधिकारी

भिलाई। आज राज्य सरकार ने जिला शिक्षा अधिकारियों का तबादला किया है। सरकार ने दुर्ग डीईओ समेत 19 अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें कई जिलों के शिक्षा अधिकारी और डीपीआई से संबंधित अधिकारी हैं।

सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, दुर्ग डीईओ प्रवास बघेल को बालोद जिले का DEO बनाया गया है। अब दुर्ग जिले में अभय जायसवाल डीईओ की कुर्सी संभालेंगे।

जायसवाल अभी दुर्ग में सहायक परियोजना अधिकारी है। लंबे समय से ये कयास लगाए जा रहे थे कि डीईओ बघेल का तबादला होने वाला है। वहीं जायसवाल का नाम भी लगभग फाइनल हो गया था।

आज जारी के आदेश के बाद ये कन्फर्म हो गया। दुर्ग डीईओ के अलावा बिलासपुर समेत अन्य जिलों के शिक्षा अधिकारियों का तबादला किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कॉलेज से करियर तक की तैयारी : SRGI के...

भिलाई। विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, डिजिटल कौशल और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस...

फार्मेसी रिसर्च में रूंगटा यूनिवर्सिटी का नाम रोशन :...

भिलाई। फार्मास्यूटिकल साइंस के क्षेत्र में शोध और वैज्ञानिक योगदान के लिए रूंगटा यूनिवर्सिटी के कुलसचिव एवं डायरेक्टर रिसर्च एंड डेवलपमेंट डॉ. एजाजुद्दीन को...

NEET काउंसलिंग में MBBS सीटों के आवंटन पर बवाल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मेडिकल प्रवेश के लिए चल रही NEET UG काउंसलिंग का चौथा चरण विवादों में आ गया है। MBBS की 87 सीटों...

संजय रूंगटा ग्रुप में गरबा-डांडिया नाइट की धूम :...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में नवरात्रि के उत्साह के बीच गरबा डांडिया नाइट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों,...