छत्तीसगढ़: पहले प्रेम जाल में फंसाया, घुमाने ले जाने के बहाने किया रेप और बना लिया वीडियो… जब युवक ने शादी करने बोला तो युवती ने किया मना, फिर नाबालिग का अश्लील इंस्टाग्राम पर डाल दिया… करने लगा ब्लैकमेल, अब गिरफ्तार

महासमुंद। प्रेम जाल में फंसाकर घुमाने के बहाने उसे ले गया और उससे रेप का मामला सामने आया है। उसी दौरान युवक ने लड़की का अश्लील वीडियो भी बना लिया और लड़की को ब्लैकमेल करने लगा। उसने कहा कि मुझसे शादी कर लो, नहीं तो इस वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दूंगा। जब लड़की नहीं मानी। तब उसने अश्लील वीडियो को युवक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षत्र का है। पुलिस ने आरोपी युवक को अब गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, 17 साल की लड़की का बागबहरा के रहने वाले मो.आलम (20) से पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग था। दोनों कॉलेज में साथ में BA प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रहे थे। जिसके बाद दोनों की दोस्ती प्रेम में बदल गई। दोनों के बीच मुलाकात भी होती थी। इस बीच करीब एक महीने पहले मो.आलम लड़की को अपने साथ घुमाने के लिए महासमुंद लाया था। यहां वो उसे एक लॉज में भी ले गया था।

बताया गया कि लॉज में ले जाने के बाद उसने लड़की से रेप किया और उसी दौरान उसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद दोनों वापस घर आ गए थे। पता चला है कि घटना के बाद युवक ने लड़की को ये कहते हुए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया कि मुझे शादी कर लो, नहीं तो मैं ये वीडियो वायरल कर दूंगा।

लड़की ने शादी करने से मना कर दिया। फिर भी मो.आलम उसे जबरदस्ती परेशान करता रहा। बार-बार उस पर दबाव बनाता रहा की शादी कर ले। इसके बावजूद लड़की नहीं मानी। इस बीच लड़के ने इंस्टाग्राम पर उसका अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया। जिसे कई लोगों ने देख भी लिया। हालांकि बाद में आरोपी ने वीडियो को वहां से डिलीट कर दिया था।

जानकारी मिली है कि जिस वीडियो को लड़के ने वायरल किया था, उस वीडियो को लड़की के परिजन ने भी देख लिया था। जिसके बाद उन्होंने लड़के से इस बात की जानकारी ली और इस मामले में केस दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया और आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर पुलिस की मवेशी तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही:...

जशपुर। छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले में मवेशी तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। दो दिनों में मवेशियों की तस्करों को पकड़ा गया है।...

दुर्ग पुलिस ने मारपीट और लूट के फरार आरोपी...

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग पुलिस ने लूट के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी ने दबंगई दिखाते हुए रात को राहगीर का रास्ता रोककर...

दुर्ग ट्रैफिक पुलिस का चेकिंग अभियान जारी: यातायात नियम...

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग SP के निर्देश पर इस वर्ष पिछले 4 महीने में में कुल 280 ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले लापरवाह वाहन चालकों के लायसेंस...

पति का दोस्त बना हैवान: 2 साल के बच्चे...

पति का दोस्त बना हैवान क्राइम डेस्क। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स ने पहले...

ट्रेंडिंग