दुर्ग DEO बघेल समेत 19 अधिकारियों का तबादला: जायसवाल संभालेंगे एजुकेशन हब दुर्ग, राजनांदगांव समेत इन जिलों के बदले गए शिक्षा अधिकारी

भिलाई। आज राज्य सरकार ने जिला शिक्षा अधिकारियों का तबादला किया है। सरकार ने दुर्ग डीईओ समेत 19 अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें कई जिलों के शिक्षा अधिकारी और डीपीआई से संबंधित अधिकारी हैं।

सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, दुर्ग डीईओ प्रवास बघेल को बालोद जिले का DEO बनाया गया है। अब दुर्ग जिले में अभय जायसवाल डीईओ की कुर्सी संभालेंगे।

जायसवाल अभी दुर्ग में सहायक परियोजना अधिकारी है। लंबे समय से ये कयास लगाए जा रहे थे कि डीईओ बघेल का तबादला होने वाला है। वहीं जायसवाल का नाम भी लगभग फाइनल हो गया था।

आज जारी के आदेश के बाद ये कन्फर्म हो गया। दुर्ग डीईओ के अलावा बिलासपुर समेत अन्य जिलों के शिक्षा अधिकारियों का तबादला किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हरित अभियान: शारदा विद्यालय रिसाली में पौधारोपण और जागरूकता...

भिलाई (रिसाली)। रिसाली स्थित शारदा विद्यालय में वन महोत्सव के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से...

दुर्ग के व्यापारियों और उद्यमियों को बड़ी राहत: कैबिनेट...

दुर्ग। दुर्ग जिले के उद्यमियों, व्यापारियों और औद्योगिक क्षेत्र के लिए एक बेहद राहत भरी और बड़ी खबर है। जिले में व्यापारिक व वाणिज्यिक...

संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों का जलवा;...

भिलाई। संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित फार्मास्यूटिकल कंपनियों Abbott एवं Macleods Pharmaceuticals में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कैंपस प्लेसमेंट के...

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: NMC ने 5 नए सरकारी...

राज्य सरकार की अपील लाई रंग; कबीरधाम, जांजगीर, गीदम, मनेंद्रगढ़ और जशपुर में खुलेंगे नए कॉलेज रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र...