स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल : शव वाहन नहीं मिला, मालवाहक में ले जाना पड़ा शव

खैरागढ़। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। ग्राम भुरसूली निवासी 50 वर्षीय जेलेब गोड की छत से गिरने के बाद मौत हो गई। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद परिजनों को शव को गांव तक पहुंचाने के लिए शव वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया। मजबूरन परिजनों को मृतक के शव को मालवाहक वाहन में रखकर गांव ले जाना पड़ा।

अस्पताल परिसर से सामने आई तस्वीरों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद उन्होंने काफी देर तक शव वाहन का इंतजार किया, लेकिन कोई व्यवस्था नहीं हो सकी। आखिरकार मजबूरी में मालवाहक वाहन का सहारा लेना पड़ा।

गौरतलब है कि ‘मुक्तांजलि सेवा’ का उद्देश्य शोकग्रस्त परिवारों को शव परिवहन की सम्मानजनक सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि किसी को अंतिम यात्रा के लिए परेशान न होना पड़े। इसके बावजूद बार-बार शव वाहन नहीं मिलने की घटनाएं सेवा की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही हैं।

अब लोगों का सवाल है कि घटना के समय शव वाहन उपलब्ध क्यों नहीं था? यदि वाहन किसी कारणवश व्यस्त या खराब था तो वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई? स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...