CG में आंधी-तूफान का कहर : पेड़ की डाल गिरने से तीन मासूमों की मौत, गांव में पसरा मातम

कोरबा। जिले में शनिवार शाम आए तेज आंधी-तूफान और बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पाली थाना क्षेत्र के चोरका दांड में पेड़ के नीचे खड़े तीन किशोरों की पेड़ की भारी डाल गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, तेज आंधी और बारिश से बचने के लिए तीन युवक एक पेड़ के नीचे रुके हुए थे। इसी दौरान तेज हवाओं के कारण पेड़ की एक बड़ी डाल टूटकर उनके ऊपर गिर गई। हादसा इतना भयावह था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान शिवराम टेकाम (14 वर्ष), कमलेश बड़ा (18 वर्ष) और दिनेश तिर्की (17 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों एक ही गांव के निवासी और आपस में साथी बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी। वहीं हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था। जिले के कई इलाकों में तेज बारिश, आंधी और तूफान का असर देखने को मिला। शाम होते-होते मौसम ने और विकराल रूप ले लिया, जिसके चलते यह दुखद हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...