लंबे समय तक गैरहाजिर रहना पड़ा भारी, तीन आरक्षक बर्खास्त, दो को मिली सजा

जशपुर। जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरक्षकों पर कड़ा शिकंजा कसा है। लंबे समय तक बिना सूचना गैरहाजिर रहने, कर्तव्य के प्रति उदासीनता और स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में विभागीय जांच के बाद तीन आरक्षकों को सेवा से पृथक (बर्खास्त) कर दिया है, जबकि दो अन्य आरक्षकों को गंभीर दंड दिया है।

पुलिस रेगुलेशन 221(अ) के तहत की गई इस कार्रवाई में आरक्षक संतोष कुमार राम, नेल्सन तिग्गा और अशोक कुमार एक्का को सेवा से पृथक किया गया है। वहीं आरक्षक इरीमियस कुजूर को एक वेतन वृद्धि के बराबर धनराशि की कमी संचयी प्रभाव से तथा आरक्षक बिंदेश्वर राम को एक वर्ष के लिए न्यूनतम वेतनमान पर लाकर दंडित किया गया है, जिसका प्रभाव उनकी भविष्य की वेतन वृद्धि और पेंशन पर भी पड़ेगा।

जांच में सामने आया कि बर्खास्त किए गए तीनों आरक्षक अपने सेवाकाल के दौरान कई बार लंबे समय तक अनाधिकृत रूप से गैरहाजिर रहे और पूर्व में भी अनेक बार दंडित किए जा चुके थे। इसके बावजूद उनके आचरण में सुधार नहीं आया। आरक्षक संतोष कुमार राम ने 13 वर्षों की सेवा में 33 बार कुल 469 दिन, नेल्सन तिग्गा ने 17 वर्षों की सेवा में 28 बार कुल 923 दिन तथा अशोक कुमार एक्का ने 20 वर्षों की सेवा में 30 बार कुल 1151 दिन तक बिना अनुमति गैरहाजिर रहकर विभागीय अनुशासन का उल्लंघन किया था।

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता, उदासीनता और स्वेच्छाचारिता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस की छवि और कार्यप्रणाली को बेहतर बनाए रखने के लिए जवाबदेही और अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...