CG News : आत्मानंद स्कूलों में संविदा भर्ती पर लगी रोक, DPI ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आत्मानंद स्कूल में संविदा भर्ती पर लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने रोक लगा दी है. प्रदेश के सभी जिलों में चल रही भर्ती प्रक्रियाओं को स्थगित कर दिया गया है. शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर होने वाली प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया.

लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि आत्मानंद स्कूलों में जिला स्तर पर संविदा भर्ती आयोजित नहीं की जाएगी. इसे पूरे राज्य में केंद्रीयकृत भर्ती परीक्षा से आयोजित किया जाएगा. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के लिए शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों पर की जाने वाली भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाई गई है. केंद्रीयकृत व्यवस्था के तहत पहले परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार होगी. इसे संचालनालय जिलों को भेजेगा. इसी आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी.

इस बारे में राज्य सरकार का मानना है कि इससे पारदर्शिता आएगी और अभ्यर्थियों को समान अवसर मिलेंगे. कलेक्टर नहीं कर पाएंगे निगरानी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिक्षा विभाग को लगातार संविदा भर्ती मामले में गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थीं. पारदर्शिता के साथ फैसला नहीं लिया जा रहा था. इसके बाद ये निर्णय लिया गया है. भर्ती प्रक्रिया स्थगित होने के बाद नए सिरे से एग्जाम कैलेंडर जारी किया जाएगा. जल्द ही DPI शेड्यूल जारी कर सकता है. फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

संविदा भर्ती प्रक्रिया पर रोक के बाद कलेक्टर्स के माध्यम से होने वाली भर्ती पर रोक लग जाएगी. इस संबंध में सभी जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर इस बारे में सूचित कर दिया गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...