CG News : शराब के नशे में झगड़ रहे पति-पत्नी 3 माह के मासूम पर गिरे, बच्चे की मौत

सूरजपुर। जिले के लटोरी चौकी क्षेत्र से एक बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां पति-पत्नी के बीच हुए विवाद और शराब के नशे ने एक तीन माह के दुधमुंहे मासूम की जान ले ली।

मिली जानकारी के अनुसार, पति और पत्नी दोनों शराब के नशे में धुत थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। झगड़ा बढ़ने पर दोनों आपस में धक्का-मुक्की करने लगे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान दोनों अपने तीन माह के बच्चे के ऊपर गिर पड़े।

गंभीर रूप से घायल हुए मासूम को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। मासूम की मौत से परिजनों और ग्रामीणों में भी गहरा दुख व्याप्त है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा परिजनों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...