फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई करते देख पति को उतारा मौत के घाट, दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, मृतक नीलकंठ साहू अपनी पत्नी सावित्री साहू और बच्चों के साथ मोहन्दी स्थित एक फार्म हाउस में मजदूरी एवं देखरेख का काम करता था। परिवार फार्म हाउस परिसर में बनी एक झोपड़ी में रहता था। 1 जून 2026 की रात नीलकंठ साहू अपनी पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर विवाद कर रहा था और उसके साथ मारपीट कर रहा था।

इसी दौरान पड़ोस की खानबाड़ी में देखरेख का कार्य करने वाले राजेश वर्मा और अमर सिंह ने सावित्री साहू को पिटते हुए देखा। महिला के साथ हो रही मारपीट से आक्रोशित होकर दोनों ने नीलकंठ साहू की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। हमले में नीलकंठ के सिर, सीने, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं।

गंभीर रूप से घायल नीलकंठ साहू की 2 जून को मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की पत्नी सावित्री साहू की रिपोर्ट पर पुरानी भिलाई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान हत्या में संलिप्त पाए गए मोहन्दी निवासी राजेश वर्मा और अमर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) एवं 3(5) के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...