CG Crime : 8 साल की मासूम के साथ कोतवाल ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 8 साल के मासूम बालिका के साथ उसी के गांव के कोतवाल ने दुष्कर्म कर अपनी हवस की आग बुझाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी 50 वर्षीय कोतवाल को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जानकारी के मुताबिक गांव में खेल रही मासूम को पहले तो चॉकलेट लेने दुकान भेजा। जब वापस आई तो उसकी सहेली को भी दुकान भेजा। जब वह दुकान गई तब मासूम को टीवी दिखाने के बहाने कोतवाल अपने साथ अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया।

घटना के बारे में परिजनों को पता चलने पर आरोपी के खिलाफ़ डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने 50 साल के आरोपी कोतवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

GST फर्जीवाड़े पर बड़ी कार्रवाई : 17 करोड़ से...

रायपुर। सेंट्रल जीएसटी की टीम ने फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के एक बड़े मामले में मध्यप्रदेश के कारोबारी जयदीप सिंह चंदेल को गिरफ्तार...

आरक्षक भर्ती के नाम पर ठगी, राजनांदगांव में पदस्थ...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आरक्षक भर्ती के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है।...

स्वास्थ्य व्यवस्था लचर : समय पर 108 एंबुलेंस नहीं...

मनेंद्रगढ़। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ स्थित 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस सेवा को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है।...

जमीन में गड़ा खजाना बताकर बेचते थे नकली सोना,...

दुर्ग। जमीन में गड़ा हुआ खजाना और हंडे में मिले सोने की कहानी सुनाकर लोगों को ठगने वाले एक गिरोह का दुर्ग पुलिस ने पर्दाफाश...