भाजपा को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा ग्रामीण BJP छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल

दंतेवाड़ा। बस्तर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड के फूलपाड़ में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.

पीसीसी संयुक्त महामंत्री छविंद्र कर्मा और कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में नए लोगों का स्वागत किया गया. ग्रामीणों ने क्षेत्रीय समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस में शामिल होने का फैसला बताया. कांग्रेस ने इसे संगठन की मजबूती और क्षेत्र में बढ़ते जनसमर्थन का संकेत बताया है.

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नहीं हैं. उनका कहना था कि विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे नाराज होकर उन्होंने भाजपा छोड़ने का फैसला लिया.

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में पार्टी के प्रति लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है. बड़ी संख्या में ग्रामीणों का कांग्रेस में शामिल होना इसी विश्वास का परिणाम है. उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में संगठन को और मजबूती मिलेगी.

उपसरपंच और पंचों ने भी बदली पार्टी
कांग्रेस में शामिल होने वालों में उपसरपंच कमलू कड़ती, पंच मनोज मीडियामी, जोगा बारसे, गांव प्रमुख नंदा बारसे, पांडु पोडियम, भीमा मीडियामी सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल रहे. इसके अलावा महेश मीडियामी, कोसा कुंजाम, गंगू वट्टी, रमेश वट्टी, मुकेश मीडियामी, भीमा वट्टी (पेरमा) और गोविंदा बारसे समेत बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...