CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर में FIR दर्ज, आरोपी फरार

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के खिलाफ रायपुर के गंज थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।

पीड़िता ने नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी नायब तहसीलदार फरार हो गया है।

वहीं, पीड़िता ने पुलिस पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की जा रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुटी हुई है और आरोपी की तलाश की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...