डायल-112 के आरक्षक पर देर रात जानलेवा हमला, सिर और आंख में आई गंभीर चोट, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। शहर में पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां देर रात घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची डायल-112 टीम पर एक युवक ने हमला कर दिया। हमले में डायल-112 में पदस्थ आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना में पदस्थ डायल-112 के आरक्षक मोरज सिंह (बैच नंबर 788) अपनी टीम के साथ कुदुदंड क्षेत्र में घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि सागर छात्रवानी अपने पिता मुन्ना छात्रवानी के साथ गाली-गलौच और मारपीट कर रहा था।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को शांत कराने और सागर के पिता को सुरक्षित करने का प्रयास किया। इसी दौरान शराब के नशे में धुत सागर छात्रवानी की पुलिसकर्मियों से बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपने पास मौजूद डंडे से आरक्षक मोरज सिंह पर हमला कर दिया।

हमले में आरक्षक के सिर और आंख में गंभीर चोटें आईं। घायल आरक्षक को तत्काल सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सागर छात्रवानी को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...