चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का झांसा देकर की थी करोड़ों की ठगी

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुब्रतो घोषाल के रूप में हुई है, जिसने ‘सुब्रतो लॉजिस्टिक्स’ नाम से कंपनी बनाकर लोगों से निवेश कराया और बाद में रकम हड़प ली।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने लोगों को कम समय में निवेश की राशि दोगुनी करने का झांसा देकर बड़ी संख्या में लोगों से पैसे जमा कराए। शुरुआती जांच में केवल चिरमिरी क्षेत्र में ही करीब 72 लाख रुपये की ठगी सामने आई है, जबकि पूरे मामले में 2 से 3 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी होने की आशंका जताई जा रही है।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ठगी की रकम से आरोपी ने कई वाहन खरीदे थे। अब तक 11 वाहनों और 3 हाइवा की जानकारी सामने आई है। इनमें से एक कार पुलिस ने जब्त कर ली है। साथ ही आरोपी से जुड़े 11 बैंक खातों की जांच की जा रही है, ताकि ठगी की पूरी रकम और उसके लेन-देन का पता लगाया जा सके।

चिरमिरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। यदि जांच में नए तथ्य सामने आते हैं तो कार्रवाई का दायरा और बढ़ाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लाइसेंसधारी मकानों को नहीं किया जाएगा खाली, सांसद विजय...

भिलाई। सांसद विजय बघेल द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) प्रबंधन से चर्चा कर लाइसेंसधारी मकानों को खाली नहीं कराए जाने को लेकर दिए गए...

छत्तीसगढ़ में पहली बार मिलेगा 10 किलो का LPG...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 किलो क्षमता वाले LPG गैस सिलेंडर की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसकी शुरुआत 15 अगस्त से...

कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, दिल्ली-बिहार...

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश को पुलिस ने वारदात से पहले ही नाकाम कर दिया। डीसीपी...

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू, राजपत्र में नियम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 अब पूरे प्रदेश में पूरी तरह लागू हो गया है। राज्य सरकार द्वारा अधिनियम के नियमों का राजपत्र...