छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट की लोकेशन पाकिस्तान भेजने का आरोप, टारगेट किलिंग की साजिश का खुलासा

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंजाब निवासी सेवक सिंह के रूप में हुई है, जो अकलतरा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार, सत्यापन के दौरान सेवक सिंह आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की गई। प्रारंभिक जांच में उसके पाकिस्तान की ISI समेत सऊदी अरब और मैक्सिको में मौजूद संदिग्ध संपर्कों से जुड़े होने के संकेत मिले हैं।

20 दिनों से भेज रहा था संवेदनशील जानकारी

पुलिस का दावा है कि आरोपी पिछले करीब 20 दिनों से अकलतरा में रहकर एक प्लांट में ठेकेदारी का काम कर रहा था। इसी दौरान वह मोबाइल के जरिए प्लांट से जुड़ी जानकारियां पाकिस्तान भेज रहा था। इससे पहले वह बिलासपुर स्थित सीपत NTPC में भी कार्यरत था और वहां की लोकेशन एवं अन्य सूचनाएं भी साझा करने का आरोप है।

मोबाइल में मिले चैट और कॉल रिकॉर्ड

पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर साइबर सेल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में कई संदिग्ध चैट, वॉइस कॉल और विदेशी संपर्कों के सबूत मिलने की बात सामने आई है। मामले की आगे की जांच रायपुर ATS को सौंपी जाएगी।

नशे का सामान और भारत विरोधी कंटेंट भी मिला

एसपी विजय पांडेय के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से नशे का सामान भी बरामद हुआ है। उसके मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट में भारत विरोधी सामग्री तथा कई विदेशी संदिग्धों से संपर्क मिले हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी बड़े भारत विरोधी नेटवर्क का हिस्सा तो नहीं था।

ड्रोन से हथियार मंगाने और टारगेट किलिंग की आशंका

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हथियार हासिल करने की योजना बना रहा था। पुलिस को आशंका है कि इसके बाद टारगेट किलिंग जैसी वारदात को अंजाम देने की साजिश थी। हालांकि इस पहलू की विस्तृत जांच अभी जारी है।

पुलिस की अपील

एसपी विजय पांडेय ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति अपने मकान में किराएदार रखता है तो उसकी जानकारी संबंधित थाने में अवश्य दें। उन्होंने कहा कि किराएदार का पुलिस सत्यापन कराना कानूनन आवश्यक है और इससे संदिग्ध गतिविधियों पर समय रहते कार्रवाई संभव हो पाती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...