CG में कॉलेज प्राचार्यों को प्रमोशन के साथ तबादला: अब डॉ. राजेश पांडेय संभालेंगे उतई कॉलेज की जिम्मेदारी…दुर्ग यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार समेत इन प्राचार्यों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट

भिलाई। राज्य सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग में आज प्रमोशन सूची जारी की। ये प्रमोशन लिस्ट कॉलेज के प्राचार्यों की है। जिसमें दुर्ग जिले समेत कई जिलों के 26 प्राचार्य शामिल है। इस सूची में जामुल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश पांडेय भी हैं। जिन्हें अब उतई कॉलेज की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. पांडेय की बेहतर कार्यक्षमता को देखते हुए उन्हें बड़ा कॉलेज दिया गया है।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले उतई कॉलेज और नवीन रिसाली कॉलेज की जिम्मेदारी होगी। चूंकि, रिसाली कॉलेज इसी साल शुरू हुआ है। जबकि, उतई कॉलेज का डेवलपमेंट होना है।

इसे ध्यान में रखते हुए डॉ. राजेश पांडेय को सरकार ने उतई भेजा है। आपको यह भी बता दें कि डॉ. पांडेय राजनांदगांव के कमला कॉलेज के प्राचार्य रहे। वहीं वैशालीनगर के बाद जामुल कॉलेज की कुर्सी संभाली।

डॉ. पांडेय ने कमला कॉलेज की 53 एकड़ जमीन कब्जे से मुक्त कराया था। यह जमीन कॉलेज की छुरिया में थी, जहां कब्जा हो गया था। डॉ. पांडेय की पहल से ही प्रशासन ने उस जमीन को कब्जामुक्त कराया था। आपको बता दें कि डॉ. राजेश पांडेय 2019 में दुर्ग यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनके कार्यकाल में यूनिवर्सिटी ने कई महत्वपूर्ण कार्य किए। टाइम पर रिजल्ट जारी करने से लेकर कई महत्वपूर्ण काम डॉ. पांडेय के कार्यकाल में हुए।

दुर्ग जिले के इन प्राचार्यों का भी तबादला
शासकीय कॉलेज जामगांव-आर से डॉ. गुप्तेश्वरी प्रसाद गुप्ता को भखारा, धमतरी भेजा गया है। दुर्ग यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. चंपालाल देवांगन को अपर संचालक क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर भेजा गया है। इसी प्रकार बोरी कॉलेज से डॉ. राजेश कुमार दुबे को पीजी कॉलेज धमतरी भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...