युवा क्लब ज्वाइन करने वाले युवाओं के लिए खबर: सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल के क्षेत्र में एक्टिव होने वाले युवाओं को क्लब के माध्यम से मिलेगा फंड…करना होगा ये प्रोसेस

दुर्ग। युवा शक्ति को संगठित करने, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल गतिविधियों एवं शासन की विभिन्न योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए राजीव युवा मितान क्लब योजना का गठन किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने योजना के क्रियान्वयन एवं क्लब के गठन के संबंध में अधिकारियों की बैठक लेकर जानकारी दी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ क्लब का गठन करने कहा है। योजना के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर जिला स्तरीय समिति एवं अनुविभाग स्तर पर अनुविभागीय समिति का गठन किया जाएगा।

ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों में पंचायत/वार्ड/वार्डों के समूह हेतु जनसंख्या के अनुपात में राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया जाएगा। जिला स्तर पर जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष् कलेक्टर एवं जिला कोषालय अधिकारी व वित्त अधिकारी का संयुक्त चालु बैंक खाता खोला जाएगा। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं उप कोषालय अधिकारी का संयुक्त चालु बैंक खाता एवं नगर निगम क्षेत्र में आयुक्त नगर निगम एवं अधीनस्थ लेखा अधिकारी का संयुक्त चालु बैंक खाता खोला जाएगा। प्रत्येक राजीव युवा मितान क्लब के लिए अध्यक्ष/सचिव एवं कोषाध्यक्ष के नाम से एक संयुक्त बचत खाता खोला जाएगा। जिसमें अनुविभाग स्तरीय समिति के चालु बैंक खातों से क्लबों के बैंक खाते में राशि का अंतरण किया जाएगा। जिला स्तर से लेकर राजीव युवा मितान क्लब के खातों में राशि अंतरण की सुगमता हेतु किसी एक ही राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता खोला जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक राजीव युवा मितान क्लब का तथा नगरीय क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार क्लब का गठन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि योजना के क्रियान्वयन हेतु मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शासी निकाय एवं मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कार्यकारिणी समिति का गठन अलग से किया जा रहा है। राजीव युवा मितान क्लब के गठन हेतु प्रभारी मंत्री के अनुमोदन से राशि जारी किए जाएंगे। योजना के क्रियान्वयन हेतु विस्तृत जानकारी वेबसाईट www.sportsyw.cg.gov.in पर उपलब्ध है। योजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए संयुक्त सचिव श्री एम.डी. दीवान मोबाईल नंबर 9425541352 एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री हेमंत मोबइल नंबर 9424220390 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...