भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर किया हमला, हालत गंभीर

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, नशे की हालत में कुछ युवकों ने 35 वर्षीय अन्नू यादव पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में चाकू युवक की गर्दन पर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से खून से लथपथ अन्नू यादव को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।

इलाके में नशे के कारोबार को लेकर लोगों में नाराजगी

घटना के बाद वृंदा नगर के रहवासियों ने क्षेत्र में खुलेआम सूखे नशे के कारोबार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कैंप-1 इलाके में लंबे समय से नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार चल रहा है, जिससे लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं।

रहवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ पुराने गुंडा-बदमाशों और राजनीतिक संरक्षण के कारण नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। उन्होंने पुलिस से अवैध नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई करने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद सुपेला थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस हमलावरों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है। फिलहाल चाकूबाजी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...