दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर के सामने नशीली टेबलेट बेचते युवक गिरफ्तार

दुर्ग। अवैध नशीली टेबलेट की बिक्री करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भिलाई के स्टेशन मरोदा क्षेत्र में आरोपी युवक अपने घर के सामने ही नशीली टेबलेट बेचने का धंधा लंबे समय से कर रहा था, लेकिन इस बार पुलिस ने आरोपी को 16.12 ग्राम टेबलेट के साथ दबोच लिया।

दरअसल नेवई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि स्टेशन मरोदा निवासी एक व्यक्ति अपने घर के सामने शिवपारा शीतला तालाब के पास अवैध रूप से नशीली टेबलेट बिक्री के लिए रखा हुआ है। इसके बाद फौरन पुलिस ने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान स्टेशन मरोदा शीतला पारा निवासी आरोपी सुजल सिंह, उम्र 22 वर्ष के कब्जे से ALPRAZOLAM TABLET I.P. 0.5 mg (ALPRAWIN 0.5) की 13 पत्तियां, कुल वजन 16.12 ग्राम एवं अनुमानित कीमत 52,000 की नशीली टेबलेट जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...