साधु का वेश धारण कर फैलाया अंधविश्वास, भस्म खरीदवाकर ठगे 5 लाख, 6 आरोपी गिरफ्तार

कांकेर। कांकेर जिले की बांदे पुलिस ने घर से सोना निकालने और परिवार की बीमारी दूर करने का झांसा देकर 5 लाख रुपये की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर और गढ़चिरौली से गिरोह के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4.96 लाख रुपये नकद और एक पिकअप वाहन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, पीवी-104 दीपनगर निवासी बलराम सरकार (53) ने 25 जून 2026 को थाना बांदे में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 17 मई को साधु के वेश में एक व्यक्ति पांच पैर वाले नंदी बैल के साथ उनके घर पहुंचा। भीख लेने के बाद उसने दावा किया कि उनके घर में सोना गड़ा हुआ है और उसे निकालने से परिवार की बीमारी दूर हो जाएगी।

आरोपी ने “स्वयं सुंदरी भस्म” नामक दवा खरीदने की सलाह दी और अपना मोबाइल नंबर देकर गढ़चिरौली बुलाया। वहां एक आयुर्वेदिक दुकान से पीड़ित ने 52 हजार रुपये देकर कथित भस्म खरीदी।

इसके बाद 2 जून को आरोपी अपने दो साथियों के साथ पीड़ित के घर पहुंचे। पूजा-पाठ के दौरान घर से एक कलश निकालकर उसमें सोने जैसी वस्तुएं दिखाईं और लाल कपड़े में बांधते हुए चेतावनी दी कि बिना अनुमति खोलने पर परिवार के किसी सदस्य की मौत हो जाएगी। इसके बाद आरोपियों ने “नव जीवन अमृत भस्म” खरीदने के नाम पर पीड़ित से 4 लाख 44 हजार रुपये और ले लिए।

लगातार और पैसे की मांग होने पर पीड़ित को संदेह हुआ। उसने कलश खोलकर देखा तो उसमें रखी 21 कथित सोने की मूर्तियां घिसने पर पीतल की निकलीं। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना बांदे पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर महाराष्ट्र में दबिश देकर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  • भोला गवते (नागपुर)
  • मुकेश सोनेष्वर (नागपुर)
  • शिवागिरी (गढ़चिरौली)
  • लिलाधर शिवाजी वाघमारे उर्फ निलेश (नागपुर)
  • परमेश्वर एकनाथ उर्फ देवा (नागपुर)
  • दिनेश सोनेष्वर (नागपुर)

बरामदगी

  • कुल 4,96,000 रुपये नकद
  • एक पिकअप वाहन

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है। साथ ही लोगों से अपील की है कि अंधविश्वास और चमत्कार के नाम पर झांसा देने वाले लोगों से सतर्क रहें तथा ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालोद में सौतन की हत्या: पहली पत्नी ने बैट...

बालोद। छत्तीसगढ़ में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम नेवारीकला में पहली पत्नी ने अपनी सौतन की निर्मम हत्या...

रिश्वत लेते तहसीलदार का रीडर ACB के हत्थे चढ़ा,...

कोंडागांव। जिले के फरसगांव तहसील कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसीलदार के रीडर मुकेश रंगारी...

छत्तीसगढ़ में आज से बिजली महंगी, 30 से 50...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए आज से बिजली महंगी हो गई है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित नई बिजली दरें...

खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, 156 खिलाड़ियों को साय सरकार...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है. साय सरकार ने खिलाड़ियों के हित में बड़ा फैसला लिया है. दरअसल आठ सालों से अधिक...