खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, 156 खिलाड़ियों को साय सरकार देगी नौकरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है. साय सरकार ने खिलाड़ियों के हित में बड़ा फैसला लिया है. दरअसल आठ सालों से अधिक समय से लटकी उत्कृष्ट खिलाड़ियों की घोषणा का रास्ता साफ हो गया है. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समिति की बैठक में 2018-19 और 2019-20 के लिए 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन किया गया. इन खिलाड़ियों को 20 अलग-अलग खेलों जुना गया है.

चयनित सभी खिलाड़ियों की सूची को अब सामान्य प्रशासन विभाग को भेजा जाएगा, इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग जल्द ही इन खिलाड़ी को सरकारी देने की प्रक्रिया शुरू करेगा. राज्य सरकार का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करना है, ताकि वे आगे चलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकें.

सरकार के मुताबिक, इससे पहले राज्य में 182 खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया जा चुका है. अब 156 नए खिलाड़ियों के चयन के बाद यह संख्या और बढ़ जाएगी. इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा ‘चयनित खिलाड़ियों को सिर्फ सरकारी नौकरी तक सीमित न रखा जाए. उनके अनुभव का उपयोग खेल प्रशिक्षण, नई प्रतिभाओं को तैयार करने और खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में भी किया जाए. ताकि प्रदेश में मजबूत खेल संस्कृति विकसित हो सके.’

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – RTO कर्मचारियों पर अवैध वसूली और बदसलूकी...

CG कांकेर: बालोद जिले की सीमा से लगे कांकेर क्षेत्र के ग्राम मुजालगोंदी के पास नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त भारी तनाव की स्थिति बन...

CG: मंत्री केदार कश्यप के काफिले का भीषण एक्सीडेंट,...

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में मंत्री केदार...

दुर्ग में स्वाइन फ्लू का पहला मामला, तीन साल...

दुर्ग। बरसाती सीजन में दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है। जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल...

ब्लू वाटर खदान में 77 घंटे बाद मिला आदिल...

रायपुर। नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर खदान में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान का शव करीब 77 घंटे बाद शनिवार देर रात पानी की...