CG News: हसदेव डैम में मिला युवती का शव, इलाके में फैली सनसनी

कोरबा। जिले के दर्री क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवती का शव हसदेव डैम में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती ने करीब 30 फीट ऊंचे दर्री हसदेव डैम से छलांग लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मृतका की पहचान नंदनी मेहर (30 वर्ष), पिता नरेश मेहर, निवासी नीलगिरी सिंचाई कॉलोनी, दर्री थाना के पीछे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नंदनी सोमवार सुबह करीब 11 बजे घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।

मंगलवार सुबह डैम में मछली पकड़ने पहुंचे मछुआरों की नजर पानी में तैरते शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना दर्री पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। परिजन भी घटनास्थल पहुंच गए।

परिजनों के अनुसार नंदनी एक ब्यूटी पार्लर में काम सीखने जाती थी। सुबह जब वह घर पर नहीं मिली तो उसकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान आसपास के लोगों से डैम में शव मिलने की सूचना मिली।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवती ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : चाकू की नोक पर किसान से...

बालोद। रानीमाई-हर्राठेमा जंगल घाटी में रास्ता पूछने के बहाने एक युवक से चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर...

Durg News: फर्जी पट्टा से होम लोन लेने की...

दुर्ग। दुर्ग जिले के रानीतराई थाना क्षेत्र में शासकीय भूमि का फर्जी पट्टा और पंचायत प्रमाण पत्र तैयार कर होम लोन लेने का प्रयास करने...

साहू समाज में धर्मांतरण रोकने 6 घंटे चली मैराथन...

रायपुर। धर्मांतरण के मुद्दे पर साहू समाज ने प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाने का फैसला किया है। इस संबंध में रायपुर के टिकरापारा स्थित...

आकाशीय बिजली का कहर : पेड़ के नीचे खड़े...

सरगुजा। जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के डुमकी गांव में सोमवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से दो मासूम बच्चों और एक युवक की मौत...