CG Crime : चाकू की नोक पर किसान से लूट, तीन आरोपी गिरफ्तार

बालोद। रानीमाई-हर्राठेमा जंगल घाटी में रास्ता पूछने के बहाने एक युवक से चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बालोद पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू, बाइक, तीन मोबाइल फोन और लूटी गई रकम में से 700 रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, ग्राम गोड़पाल निवासी धर्मेंद्र कुमार उइके (30) ने 19 जून को थाना बालोद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 18 जून को वह अपनी मोटरसाइकिल (CG 05 VH 8995) से बीज खरीदने के लिए 4 हजार रुपये लेकर बालोद आया था। तबीयत खराब होने के कारण वह बिना बीज खरीदे दोपहर करीब 1 बजे वापस गांव लौट रहा था। करीब 1:35 बजे रानीमाई-हर्राठेमा जंगल घाटी के पास मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उसे रोककर बालोद जाने का रास्ता पूछा। बातचीत के दौरान एक आरोपी ने उसके गले पर चाकू अड़ा दिया, दूसरे ने पसली में मुक्का मारकर डराया और तीसरे ने उसकी जेब से पर्स निकालकर उसमें रखे 3 हजार रुपये लूट लिए।

वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी झलमला की ओर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल टॉवर डंप के विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात स्वीकार कर ली।

चाकू, बाइक और मोबाइल बरामद
पुलिस ने आरोपी लिपेंद्र साहू के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (CG 24 W 1779) और एक मोबाइल फोन, जतिन पटेल के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और एक मोबाइल, गौरव यादव उर्फ टुक्कू यादव के पास से लूटी गई रकम में से 700 रुपये और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को 28 जून को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार आरोपी
लिपेंद्र साहू (20 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 11, चिखलाकसा, थाना राजहरा, जिला बालोद।
जतिन पटेल (18 वर्ष 2 माह), निवासी वार्ड क्रमांक 11, चिखलाकसा, थाना राजहरा, जिला बालोद।
गौरव यादव उर्फ टुक्कू यादव (18 वर्ष 6 माह), निवासी वार्ड क्रमांक 11, चिखलाकसा, थाना राजहरा, जिला बालोद।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News: फर्जी पट्टा से होम लोन लेने की...

दुर्ग। दुर्ग जिले के रानीतराई थाना क्षेत्र में शासकीय भूमि का फर्जी पट्टा और पंचायत प्रमाण पत्र तैयार कर होम लोन लेने का प्रयास करने...

साहू समाज में धर्मांतरण रोकने 6 घंटे चली मैराथन...

रायपुर। धर्मांतरण के मुद्दे पर साहू समाज ने प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाने का फैसला किया है। इस संबंध में रायपुर के टिकरापारा स्थित...

आकाशीय बिजली का कहर : पेड़ के नीचे खड़े...

सरगुजा। जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के डुमकी गांव में सोमवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से दो मासूम बच्चों और एक युवक की मौत...

हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में 15 नेताओं...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोर्ट में मामले पेडिंग हैं. हाई कोर्ट की ओर से...