छत्तीसगढ़ में आज से बिजली महंगी, 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट की गई बढ़ोतरी, जानिए नई दरें…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए आज से बिजली महंगी हो गई है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित नई बिजली दरें 1 जुलाई से लागू हो गई हैं। नई दरों के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं को अब बिजली की खपत के आधार पर 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट तक अधिक भुगतान करना होगा।

नई दरों के तहत 100 यूनिट तक बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं के लिए दर 4.10 रुपये से बढ़ाकर 4.40 रुपये प्रति यूनिट कर दी गई है। वहीं 101 से 200 यूनिट तक की खपत पर 4.20 रुपये की जगह 4.50 रुपये प्रति यूनिट देना होगा।

इसी तरह 201 से 400 यूनिट तक की खपत पर बिजली दर 5.60 रुपये से बढ़ाकर 6.00 रुपये प्रति यूनिट कर दी गई है। 401 से 600 यूनिट तक के उपभोक्ताओं के लिए दर 6.60 रुपये से बढ़ाकर 7.00 रुपये प्रति यूनिट तय की गई है। वहीं 600 यूनिट से अधिक बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं को अब 8.30 रुपये के बजाय 8.80 रुपये प्रति यूनिट भुगतान करना होगा।

जानिए नई बिजली दरें

  • 100 यूनिट तक: 4.10 → 4.40 रुपये प्रति यूनिट
  • 101–200 यूनिट: 4.20 → 4.50 रुपये प्रति यूनिट
  • 201–400 यूनिट: 5.60 → 6.00 रुपये प्रति यूनिट
  • 401–600 यूनिट: 6.60 → 7.00 रुपये प्रति यूनिट
  • 600 यूनिट से अधिक: 8.30 → 8.80 रुपये प्रति यूनिट

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के इस निर्णय के लागू होने के बाद प्रदेशभर के लाखों घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के मासिक बिजली बिल पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालोद में सौतन की हत्या: पहली पत्नी ने बैट...

बालोद। छत्तीसगढ़ में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम नेवारीकला में पहली पत्नी ने अपनी सौतन की निर्मम हत्या...

रिश्वत लेते तहसीलदार का रीडर ACB के हत्थे चढ़ा,...

कोंडागांव। जिले के फरसगांव तहसील कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसीलदार के रीडर मुकेश रंगारी...

साधु का वेश धारण कर फैलाया अंधविश्वास, भस्म खरीदवाकर...

कांकेर। कांकेर जिले की बांदे पुलिस ने घर से सोना निकालने और परिवार की बीमारी दूर करने का झांसा देकर 5 लाख रुपये की...

खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, 156 खिलाड़ियों को साय सरकार...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है. साय सरकार ने खिलाड़ियों के हित में बड़ा फैसला लिया है. दरअसल आठ सालों से अधिक...