कल्याण लॉ कॉलेज में वसन्त पंचमी उत्सव : छात्रों ने एक-दूसरों को दी बधाई, प्राचार्य सुशीला ने विद्यार्थियों की सफलता के लिए की प्रार्थना

भिलाई। कल्याण लॉ कॉलेज में वसन्त पंचमी महोत्सव उल्लासपूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य सुशीला यादव ने छात्र-छात्राओं के साथ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर प्राचार्य सुशीला ने कहा कि वसंत पंचमी के दिन को ऋतुराज वसंत का आगमन माना जाता है। आज ही के दिन माँ सरस्वती का अवतरण हुआ था।

इसे विद्या की देवी होने के कारण आज विशेष रूप से पूजा जाता है। जब तक किसी पर मां सरस्वती की कृपा नहीं होती, तबतक सफलता नहीं मिलती है। माँ सरस्वती बुद्धि, कला और कौशल की देवी है और सफलता की चोटी पर पहुंचने के लिए इनका आशीर्वाद जरूरी है।

प्राचार्य यादव ने सबकी विद्या, सुख-समृद्धि व सफलता के लिए मां सरस्वती से कामना की। छात्रों ने एक-दूसरे की कलाई में पीले रंग की धागा बांधकर बधाई दी। अंत मे प्रसाद का भी वितरण किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेईई एडवांस्ड 2026: मैत्री विद्या निकेतन के अथर्व ठाकुर...

भिलाई। जेईई एडवांस्ड 2026 के नतीजों में मैत्री विद्या निकेतन के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता को साबित करते हुए विद्यालय...

आयुष यूनिवर्सिटी के MDS नतीजों में रूंगटा डेंटल कॉलेज...

भिलाई। आयुष हेल्थ साइंसेस यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित एम.डी.एस. (MDS) पार्ट-2 के नतीजों में रूंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च (RCDSR) के छात्रों ने...

CG: PPT परीक्षा के दौरान भारी हंगामा; ‘डार्क कपड़े’...

CG बालोद | छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बुधवार को प्री-पॉलिटेक्निक टेस्ट (PPT) परीक्षा केंद्रों के बाहर उस वक्त तनाव की स्थिति पैदा हो गई,...

CGPSC Mains: मुख्यमंत्री साय का बड़ा फैसला, अभ्यर्थियों की...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के हजारों पीएससी अभ्यर्थियों के हित में एक बड़ा और संवेदनशील निर्णय लिया है। राज्य सेवा...