दुर्ग में रोलर मशीन में मजदूर फंसा, मौत: संचालक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस

भिलाई। कारखानों में सुरक्षा नियमों को ताक में रखकर काम लिया जा रहा है। यह अक्सर देखने को मिल रहा है। आए दिन हादसे में किसी न किसी की जान जा रही है। कल ही एक कारखाने में मजदूर की मौत के मामले में संचालक के खिलाफ धारा-287, 304ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जेवरा-सिरसा पुलिस ने बताया कि ग्राम करंजा भिलाई में स्थित जगदंबा राइस मिल एंड जगदंबा फूड कंपनी में ग्राम कचांदुर निवासी शंभू पटेल 37 वर्ष काम करता था। 27 जनवरी को रोलर मशीन में ही काम कर रहा था। अचानक शंभु मशीन में फंस गया। आसपास कार्य कर रहे अन्य मजदूरों ने मशीन को बंद कर उसे अस्पताल पहुचाया।


घटना में उसे गंभीर चोट आई। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल दुर्ग पहुचाया गया। जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी रही। जांच में पाया गया कि जगदंबा फूड प्रोडक्ट कंपनी में सुरक्षा नियमों को ताक में रखकर काम कराया जा रहा था। काम के दौरान भी कंपनी संचालक ने मजदूर के लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता नहीं किया।

बताया गया है कि शंभु पटेल के बीते कई सालों से इसी राइस मिल में काम करता आ रहा है। उसके पास ऑपरेटर की ट्रेनिंग न होने के बाद भी उसे मशीन ऑपरेट कराय जाता था। घटना के दिन भी शंभु रोलर मशीन को ऑपरेट कर रहा था। अचानक उसकी आंख लग गई और वह रोलर की चपेट में आ गया।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

खुद को ED अधिकारी बताकर पति-पत्नी ने की 6.82...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पति-पत्नी...

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...