CM भूपेश के बेटे की निकली बारात: विधायक बने बाराती, समधी भेंट की तस्वीर आई सामने, विधायक देवेंद्र ने फोटो शेयर करते लिखा- हम बाराती

भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की बारात निकल गई है। शादी समारोह नवा रायपुर के रिसॉर्ट में हो रहा है। बारात की तस्वीर भी सामने आ गई है।

अपने ट्वीटर हैंडल से सीएम भूपेश ने तस्वीरें साझा की है। समधी भेंट की तस्वीर सीएम ने शेयर की है। वहीं सीएम भूपेश के करीबी विधायक इस बारात में बाराती बने हुए दिख रहे हैं।

विधायक देवेंद्र यादव ने ट्वीटर से फोटो शेयर करते हुए लिखा है-हम बाराती…। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में कई दिग्गज नेता शिरकत करने वाले हैं।


मुख्यमंत्री ने इस रस्म और पारिवारिक माहौल की कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए जानकारी दी है। मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल और रायपुर की ख्याति वर्मा इसी मंडप में आज रविवार को सात फेरे लेने वाले हैं।

राजनीतिक व्यस्तताओं की वजह से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को ही वर-वधु को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। बताया जा रहा है, रविवार को प्रियंका गांधी भी विवाह समारोह में शामिल होने रायपुर आ सकती हैं। हालांकि अभी तक उनका अधिकारिक कार्यक्रम नहीं पहुंचा है।

कौन हैं ख्याती वर्मा…
ख्याती वर्मा के पिता का नाम स्व सुशील वर्मा व माता का नाम भावना वर्मा है। ख्याती वर्मा के एक भाई हर्षित वर्मा हैं। ख्याती वर्मा ने बीकॉम के बाद एमबीए की पढ़ाई की है।

मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल वे एक इंटरनेशनल प्राइवेट बैंक में बड़े पद पर काम कर रही हैं। करीबी लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक ख्याती वर्मा का परिवार एक कृषक परिवार है।

उनका परिवार किसानी के साथ ही समाजिक गतिविधियों से भी जुड़ा हुआ है, लेकिन उनका कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...