VIDEO: भिलाई में भाजपा नेत्री के घर में हमला: पत्थर फेंकते नजर आ रहे बदमाश…CCTV फुटेज आया सामने

भिलाई। सुमन उन्नी…निकाय चुनाव के समय फेमस हुईं भाजपा नेत्री। तब टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर कुर्सी फेंक दी थी। आज इसलिए बातें हो रही है क्योंकि उनके घर पर अज्ञात बदमाश ने हमला किया है। घर पर पत्थरबाजी की है। शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने देर रात उनके घर में घुसने की कोशिश की।

गालियां देते हुए ईंट-पत्थर से दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। उस समय घर में अकेली भाजपा महिला ने जान बचाने के लिए डायल 112 को फोन किया। इसके काफी देर बाद पुलिस टीम पहुंची और घटनास्थल देखकर लौट गई। चौंकाने वाली बात यह है कि शिकायत के दो दिन बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।


भाजपा महिला नेता सुमन उन्नी ने 4 जनवरी की रात 9.10 बजे अपने ऊपर हमला का प्रयास किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। सुमन उन्नी ने शिकायत में बताया कि एन सुशीलन नाम का व्यक्ति शराब के नशे में शुक्रवार रात उनके घर पहुंचा। उस समय वह घर पर अकेली थी और दरवाजा बंद था।

आरोपी ने बाहर से ईंट फेंककर दरवाजे में मारा और गालियां देने लगा। दरवाजे पर ईंट लगने से वह काफी डर गई। CCTV कैमरे में देखा तो वह व्यक्ति लगातार ईंट पत्थर मार रहा है।

आरोपी का कह रहा था कि वह उसे जान से मारकर जाएगा। इससे सुमन उन्नी काफी डर गई। उसने डायल 112 और भिलाई नगर टीआई को फोन किया। इसके बाद रात 8.45 बजे पुलिस की टीम पहुंची।

सुमन उन्नी बाहर निकली और उसके बाद थाने जाकर मामले की लिखित शिकायत दी। भिलाई नगर थाना प्रभारी एमएल शुक्ला ने शिकायत तो लिया, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी न तो पुलिस ने कोई जांच की है और न ही आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

खुद को ED अधिकारी बताकर पति-पत्नी ने की 6.82...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पति-पत्नी...

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...