CG Police Promotion: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर्स बने डीएसपी; गृह विभाग ने जारी की नई पदस्थापना सूची

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल करते हुए पदोन्नति और नई पदस्थापना सूची जारी की है। पुलिस विभाग के स्पेशल ब्रांच (विशेष शाखा) में लंबे समय से मुस्तैद 15 निरीक्षकों (Inspectors) को उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के पद पर पदोन्नत किया गया है। प्रमोशन के साथ ही इन सभी अधिकारियों को नई प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपते हुए उनकी नई पोस्टिंग लिस्ट भी जारी कर दी गई है।

गृह विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, इस सूची में कुल 15 पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जो अब उप पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। राज्य सरकार द्वारा कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

पदोन्नत हुए सभी अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से अपने नए पदों का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रमोशन लिस्ट के बाद पुलिस महकमे में खुशी की लहर है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...