फिर से ग्राउंड में उतरने वाली है ISU: 200 युवाओं ने थामा दामन… छात्र व समाजहित में कार्य करने संकल्पित, पंडित को मिली स्कूल विंग के जिला संयोजक की जिम्मेदारी, BJP पार्षद विनोद सिंह ने बांटे नियुक्ति पत्र

भिलाई। इंडिपेंडेंट स्टूडेंट यूनियन (ISU) छत्तीसगढ़ का आज विस्तार किया गया। इसमें स्कूल विंग का जिला संयोजक की जिम्मेदारी शुभम पंडित को दी गई। साथ ही वैशाली नगर अध्यक्ष विजय पौत्ररा, संयोजक सागर सिंह, दुर्ग अध्यक्ष साहिल शेख, दुर्ग संयोजक संस्कार अग्रवाल बनाए गए। इसके अलावा कई स्कूल और कॉलेज के छात्रों को दायित्व दिया गया। ISU के फाउंडर व प्रमुख रोहित तिवारी ने बताया कि, करीब 2 सौ युवा छात्रों ने संगठन की सदस्यता ली।

कार्यकम के मुख्य अतिथि विनोद सिंह व बंटी पांडेय ने नवप्रवेशी सदस्यों को सदस्यता देते हुए शपथ दिलाई। युवाओं ने छात्र व समाज-हित में कार्य करने का संकल्प लिया। संगठन के प्रदेश सचिव महेंद्र प्रताप, महासचिव चंदन कुशवाहा व आदित्य जैन ने छात्रों का पूरी ऊर्जा के साथ काम करने के लिए मनोबल बढ़ाया। प्रदेश संयोजक रोहित तिवारी ने बताया कि सदस्यता अभियान निरंतर जारी रहेगा। साथ ही अब जल्द छात्र विंग के साथ युथ को जोड़ने युथ यूनियन काम करेगी। मुख्य अतिथि विनोद सिंह ने युवाओ को समाज हित में एकजुट होने और समाज में फैली अराजकता को खत्म करने का आव्हान किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...