भिलाई में फेयरवेल पार्टी में मारपीट: सेकंड और फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स के बीच विवाद…हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार, एक आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। अभी तो पार्टी शुरू हुई है…आंटी पुलिस बुला लेगी…। ये लाइन हनी सिंह के गानों के हैं। जिसे भिलाई में कॉलेज स्टूडेंट्स ने फिल्मा भी दिया। दरअसल, भिलाई के निजी होटल में फेयरवेल पार्टी के दौरान जमकर मारपीट हुई। खून-खराबा हुआ। सेकंड और फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स में मारपीट का यह मामला थाने तक पहुंचा। एक आरोपी गिरफ्तार हुआ।

पूरा मामला, सेंट थॉमस कॉलेज के छात्रों का बताया जा रहा है। सेंट थॉमस कॉलेज में पढ़ने वाले कुछ सीनियर स्टूडेंट्स ने जूनियर स्टूडेंट के ऊपर नुकेले पत्थर व कटर से वार किया। इससे जूनियर के चेहरे व अन्य जगहों पर चोटें आईं। सुपेला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 324, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी गौरव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

सुपेला टीआई सुरेश ध्रुव ने बताया कि सुपेला में जीई रोड के बगल से स्थित होटल अमित पार्क में गुरुवार शाम सेंट थॉमस कॉलेज रुआबांधा भिलाई के स्टूडेंट्स की फेयरवेल पार्टी थी। इस पार्टी में बीकॉम के स्टूडेंट्स को बुलाया गया था। पार्टी के दौरान शाम करीब 4.30 बजे बीकॉम सेकंडइयर का छात्र रिजवान खान (20 साल) होटल का पेमेंट करने के लिए सामने एटीएम तक रुपए लेने गया हुआ था।

इसी दौरान बीकॉम थर्डइयर के स्टूडेंट्स गौरव शर्मा और शैलेष अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और रिजवान से गाली गलौज करने लगे। उन्होंने कहा कि अमलराज सिंह के साथ घूमते हो तो अपने आपको सीनियर समझने लगे हो। रिजवान ने गाली देने से मना किया तो उन लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया।

इसी दौरान गौरव ने नुकीले पत्थर से उसके आंख के पास मारा तो उसका गाल कट गया। शैलेष ने धारदार कटर नुमा कुछ निकाला और उसके ऊपर प्रहार कर दिया। इससे रिजवान लहूलुहान हो गया। वहां पर खड़े रिषभ दुबे व हर्ष दानी ने उसे बचाया और अस्पताल पहुंचा। इलाज के बाद रिजवान के परिजन सुपेला थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...