स्कूल में 11वीं के छात्र पर चाकू से हमला, मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित फुंडहर हायर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को छात्रों के बीच हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। 11वीं कक्षा के एक छात्र पर साथी छात्र ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, स्कूल परिसर में किसी बात को लेकर छात्रों के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर एक छात्र ने चाकू निकालकर 11वीं के छात्र पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर ने छात्र के गले पर वार करने की कोशिश की, लेकिन बचाव के दौरान चाकू उसकी जांघ में जा लगा। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद स्कूल प्रबंधन और अन्य छात्रों की मदद से घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों की निगरानी में उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

इधर, साथी छात्र की शिकायत पर तेलीबांधा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल परिसर में हुई इस घटना ने छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी छात्र स्कूल परिसर में चाकू लेकर कैसे पहुंचा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : बाइक और कार में...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। दुर्घटना में...

Durg News : इंटरसिटी एक्सप्रेस में पत्थरबाजी, महिला यात्री...

दुर्ग। दुर्ग से गुजर रही इंटरसिटी एक्सप्रेस 12856 में पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। ट्रेन के S-5 कोच में सफर कर रही एक...

नगरी के चार स्कूलों में ‘सेहत प्रथम’ का अभियान,...

धमतरी। आयुर्सानिध्य क्लीनिकल एजुकेशनल एंड रिसर्च फाउंडेशन की ‘सेहत प्रथम’ परियोजना के तहत 24 और 25 अगस्त को नगरी विकासखंड के चार स्कूलों में...

नेपाल त्रासदी में फंसी बिलासपुर की महिला, 25 अगस्त...

बिलासपुर। नेपाल में आई भीषण आपदा के बीच बिलासपुर की एक महिला के फंसे होने की खबर सामने आई है। राजकिशोर नगर निवासी ब्यूटिशियन...