डीजल चोरों को थाने से छोड़ना ASI को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही SSP ने किया सस्पेंड

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। कोनी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक और ट्रेलर जैसे भारी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के आरोपियों को थाने से छोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने दबिश देकर डीजल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि गिरफ्तारी के बाद एएसआई उमेश उपाध्याय ने गिरोह के चार आरोपियों—बैसाखू, राजेश, राजू और एक महिला को थाने से छोड़ दिया।

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह ने एएसआई उमेश उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक और ट्रेलर से डीजल चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को छोड़ने के पीछे की परिस्थितियों की भी पड़ताल की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : बाइक और कार में...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। दुर्घटना में...

Durg News : इंटरसिटी एक्सप्रेस में पत्थरबाजी, महिला यात्री...

दुर्ग। दुर्ग से गुजर रही इंटरसिटी एक्सप्रेस 12856 में पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। ट्रेन के S-5 कोच में सफर कर रही एक...

नगरी के चार स्कूलों में ‘सेहत प्रथम’ का अभियान,...

धमतरी। आयुर्सानिध्य क्लीनिकल एजुकेशनल एंड रिसर्च फाउंडेशन की ‘सेहत प्रथम’ परियोजना के तहत 24 और 25 अगस्त को नगरी विकासखंड के चार स्कूलों में...

नेपाल त्रासदी में फंसी बिलासपुर की महिला, 25 अगस्त...

बिलासपुर। नेपाल में आई भीषण आपदा के बीच बिलासपुर की एक महिला के फंसे होने की खबर सामने आई है। राजकिशोर नगर निवासी ब्यूटिशियन...