बेटे की शादी में दाऊ का नया लुक: हल्दी और संगीत की रस्म हुई पूरी…आज चैतन्य लेंगे ख्याती संग सात फेरे, प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता कर सकते हैं शिरकत

भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नया लुक सामने आया है। ये लुक बेटे की शादी के मौके पर सामने आया। सीएम भूपेश के बेटे चैतन्य की रविवार को विवाह की रस्में शुरू हो गई है। रविवार को हल्दी की रस्म हुई। अपने ट्वीटर हैंडल से सीएम भूपेश ने तस्वीरें साझा की है।
बताया जा रहा है कि शादी समारोह में कई दिग्गज नेता शिरकत करने वाले हैं। यह भी संभावना जताई जा रही है कि प्रियंका गांधी भी कल रायपुर आ सकती हैं। शादी पूरे छत्तीसगढ़िया विधि-विधान से की जा रही है।

नवा रायपुर के एक रिसॉर्ट में मुख्यमंत्री का परिवार पहुंच गया है। वहां सुबह से ही शादी की रस्में शुरू हुई हैं। सबसे पहले चुल-माटी की रस्म निभाई गईं। परिवार की महिलाओं ने मंडप के लिए मिट्‌टी खोदी। उसके बाद विधि-विधान और पूजन के साथ मंडप स्थापित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने इस रस्म और पारिवारिक माहौल की कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए जानकारी दी है। मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल और रायपुर की ख्याति वर्मा इसी मंडप में रविवार को सात फेरे लेने वाले हैं।

राजनीतिक व्यस्तताओं की वजह से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को ही वर-वधु को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। बताया जा रहा है, रविवार को प्रियंका गांधी भी विवाह समारोह में शामिल होने रायपुर आ सकती हैं। हालांकि अभी तक उनका अधिकारिक कार्यक्रम नहीं पहुंचा है।

ये राजनेता भी आ रहे हैं
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और सप्तगिरी शंकर उल्का शनिवार को ही रायपुर पहुंच गए हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, रणदीप सिंह सुरजेवाला जैसे नेताओं का आना तय हो गया है। दूसरे राजनीतिक दलों के भी कुछ बड़े नेताओं के आने की संभावना जताई जा रही है।

ख्याती वर्मा के पिता का नाम स्व सुशील वर्मा व माता का नाम भावना वर्मा है. ख्याती वर्मा के एक भाई हर्षित वर्मा हैं. ख्याती वर्मा ने बीकॉम के बाद एमबीए की पढ़ाई की है.

मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल वे एक इंटरनेशनल प्राइवेट बैंक में बड़े पद पर काम कर रही हैं. करीबी लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक ख्याती वर्मा का परिवार एक कृषक परिवार है. उनका परिवार किसानी के साथ ही समाजिक गतिविधियों से भी जुड़ा हुआ है, लेकिन उनका कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...