वार्ड की बेटियों के हाथों दया ने कराया वार्ड कार्यालय का लोकार्पण: सुरक्षा के लिए वार्ड में CCTV लगाने का ऐलान…लोगों ने कहा-हमें पार्षद नहीं, बेटा मिल गया

भिलाई। भाजपा पार्षद दया सिंह अपने नेक कार्यों के लिए जाने जाते हैं। वो चाहे कोरोनाकाल में लोगों की मदद करना हो या फिर जरूरतमंद लोगों के लिए हर संभव मदद के लिए तैयार रहना। यही नहीं, उन्हें अपने क्षेत्र का मसीहा भी कहा जाता है। बेटियों के प्रति उनका विशेष स्नेह रहा है। वार्ड में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान को पुरजोर तरीके से आगे बढ़ा रहे हैं। इसकी एक झलक आज फिर से वार्ड में देखने को मिली। लोग अपने कार्यालय का लोकार्पण अपने नेताओं से कराते हैं लेकिन आज दया सिंह ने इस मिथक को तोड़ते हुए एक संदेश दिया है कि जिनके लिए वार्ड का लोकार्पण हो रहा है, उनकी हाथों से क्यों न वार्ड का लोकार्पण कराया जाए। आज बसंत पंचमी के विशेष अवसर पर दया सिंह ने वार्ड की 9 कन्याओं के हाथों से वार्ड कार्यालय का शुभारंभ कराया। 9 कन्याओं ने दया सिंह को पद्भार ग्रहण कराया और उन्हें बेहतर काम करने के लिए आशीर्वाद दिया।
इस मौके पर दया सिंह ने वार्डवासियों से वादा किया कि उनकी सुरक्षा और उनके दायित्वों के लिए वे प्रतिबद्ध रहेंगे। इस मौके पर दया सिंह ने वार्ड के प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का ऐलान किया। ताकि अपराध पर नियंत्रण लग सके। वार्ड में होने वाले अपराधों पर भी नकेल कसा जा सके।

वार्डवासियों ने दिया आशीर्वाद
नए कार्यालय के लोकार्पण के अवसर पर वार्ड-44 लक्ष्मीनगर वार्ड के रहवासी मौजूद रहे। सभी ने दया सिंह को बधाई दी और उन्हें बेहतर काम करने के लिए आशीर्वाद दिया।

सब काम होगा, हर संभव होगा प्रयास: दया
कार्यालय लोकार्पण के अवसर पर दया सिंह ने कहा कि, जनहित से जुड़े सारे काम होंगे। इसके लिए वे भरपूर प्रयास करेंगे। किसी प्रकार की कमी नहीं होगी। दया सिंह ने कहा कि, विकास कार्य को लेकर जो अपेक्षाएं हो, उस पर काम शुरू हो गया है। वार्डवासियों के आशीर्वाद से आने वाले दिनों में हम लक्ष्मीनारायण वार्ड को शहर का सबसे सुंदर वार्ड बनाएंगे।

स्कूल बैग, कॉपी-किताब और मास्क-सैनिटाइजर भी दिया
दया सिंह ने वार्ड कार्यालय का लोकार्पण करने वाली 9 कन्याओं को उपहार भी दिए। उपहार में स्कूल बैग, कॉपी-किताब और मास्क-सैनिटाइजर का वितरण किया गया। बेटियों से कहा कि, शिक्षा के क्षेत्र में सभी नए आयाम गढ़ें। मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने माता-पिता, वार्ड, शहर और देश का नाम रौशन करें। उपहार पाकर बच्चियों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। यह देख सब गदगद हो गए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...