महादेव बेटिंग ऐप केस : टीवी होस्ट शेफाली बग्गा से ED ने की पूछताछ, हवाला नेटवर्क और ऐप प्रमोशन का आरोप

रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को चर्चित टीवी होस्ट और स्पोर्ट्स एंकर शेफाली बग्गा से रायपुर स्थित अपने जोनल कार्यालय में पूछताछ की। जांच एजेंसी को संदेह है कि शेफाली बग्गा का संबंध इस मामले के अहम आरोपी खंजन जगदीश कुमार ठक्कर से हो सकता है, जिसकी भूमिका कथित हवाला नेटवर्क के संचालन में बताई जा रही है।

ईडी के मुताबिक, खंजन जगदीश कुमार ठक्कर महादेव ऑनलाइन बुक नेटवर्क का प्रमुख हवाला ऑपरेटर है। एजेंसी का दावा है कि वह भारत में महादेव ऑनलाइन बुक से जुड़े हवाला लेन-देन और वित्तीय नेटवर्क का संचालन करता था। इसी कड़ी में शेफाली बग्गा से पूछताछ कर उनके संभावित संबंधों और गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

बेटिंग ऐप्स के प्रमोशन का आरोप

जांच एजेंसी के अनुसार, शेफाली बग्गा पर दुबई और लंदन से संचालित ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स के प्रचार-प्रसार में शामिल होने का संदेह है। ईडी को जांच के दौरान कुछ डिजिटल साक्ष्य और प्रमोशनल पेज मिले हैं, जिनमें शेफाली बग्गा बेटिंग ऐप्स का प्रचार करती और खिलाड़ियों को बेटिंग से जुड़े टिप्स देती नजर आ रही हैं।

टेलीग्राम चैनल भी जांच के दायरे में

ईडी का दावा है कि शेफाली बग्गा एक टेलीग्राम चैनल का संचालन भी करती हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, इस चैनल के माध्यम से कथित रूप से गैर-कानूनी ऑनलाइन बेटिंग से जुड़े प्रमोशनल कंटेंट और टिप्स साझा किए जाते थे। इस पहलू की भी विस्तार से जांच की जा रही है।

जांच जारी, आगे की कार्रवाई संभव

ईडी फिलहाल डिजिटल साक्ष्यों, वित्तीय लेन-देन और पूछताछ के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। एजेंसी का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Independence Day 2026: सीएम रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने स्वतंत्रता दिवस 2026 (15 अगस्त) को पूरे प्रदेश में गरिमामय, भव्य और प्रेरणादायी ढंग से मनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश...

CG: नीट रिजल्ट के बाद छात्रा ने की खुदकुशी,...

CG जगदलपुर। मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) के परिणाम घोषित होने के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से एक बेहद दर्दनाक और दुखद खबर सामने आई...

धमतरी के ATM से विदेशी डेबिट कार्ड के जरिए...

धमतरी। जिले के एक निजी बैंक के एटीएम से विदेशी बैंक के डेबिट कार्ड का उपयोग कर 3 करोड़ 20 लाख रुपये निकाले जाने...

11वीं के छात्र ने 18 सहपाठियों को काटा, स्कूल...

धमतरी। जिले के सिलौटी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 11वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने...